युवतियों के लिए, अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे की प्रथम अध्यक्षता ने नए आयु वर्ग के नामों की घोषणा की है। नए नामों का लक्ष्य ”युवतियों को परमेश्वर के कार्य में उनका दिव्य पद समझने में सहायता देना, उसकी प्रिय बेटियों के रूप में उनका आत्मिक गौरव दर्शाना, और उनके विकास को उजागर करना है। ”
नए आयु-वर्ग के नाम निम्न हैं:
- विश्वास की निर्माता (12 या 13 वर्ष की होने वाली युवतियां)
विश्वास की निर्माता मसीह में अपने विश्वास, दृढ़ गवाही, और दूसरों को ऊपर उठाने व प्रोत्साहित करने वाले कार्यों से परमेश्वर के राज्य का निर्माण करने में सहायता करती है (देखें इफिसियों 2:20) ।
- आशा की संदेशवाहिकाएं (14 या 15 वर्ष की होने वाली युवतियां)
आशा की संदेशवाहिका मसीह के आशा के संदेश को थके लोगों तक पहुंचाती है, शांति की बातें करती है, सांत्वना बांटती है, और आत्मा की शक्ति से हृदयों को ऊपर उठाती है (देखें मुसायाह 18:8–9) ।
- ज्योति की संग्रहकर्ता (16 वर्ष या उससे अधिक आयु की होने वाली युवतियां)
ज्योति की संग्रहकर्ता दिव्य मार्गदर्शन पर भरोसा रखती और अनुबंधों से शक्ति प्राप्त करती है क्योंकि वह परमेश्वर के ज्योति को खोजती, एकत्र करती और उसे दर्शाती है (देखें सिद्धांत और अनुबंध 50:24) ।
| Temple Square is always beautiful in the springtime. Gardeners work to prepare the ground for General Conference. © 2012 Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved. | 1 / 2 |
2025 के अंत में, युवतियों की जनरल अध्यक्षा एमिली बेल फ्रीमैन ने ताहिती में युवाओं की शक्ति (FSY) सम्मेलन का दौरा किया। जब स्थानीय युवतियों ने "As Sisters in Zion" गीत गाया, तब नामों के पीछे की आत्मिक शक्ति की एक बार फिर पुष्टि हुई। युवतियों की मार्गदर्शक ने ध्यान दिया कि कैसे स्तुतिगीत का प्रत्येक पद प्रत्येक आयु-वर्ग के उद्देश्य को दर्शाता है — पहले, विश्वास की निर्माता; फिर, आशा की संदेशवाहिकाएं; और अंत में, तीसरे पद में, ज्योति की संग्रहकर्ता।
"जब युवतियों ने गाया, तो मुझे इन अनुबंध-पालन करने वाली युवतियों के बारे में सोचने की प्रेरणा मिली, जिनका उद्देश्य और मिशन दुनिया भर में विश्वास का निर्माण करना, आशा साझा करना, और ज्योति को एकत्र करना और उसे दर्शाना होगा," अध्यक्षा फ्रीमैन ने कहा। "मेरी आंखें भर आईं जब मुझे अहसास हुआ कि पवित्र आत्मा आरंभ से ही इस कार्य का मार्गदर्शन कर रही थी; विश्वास, आशा और ज्योति के ये प्रेरणादायक नाम परमेश्वर की बेटियों को मसीह की शिष्या बनने में मदद करते हैं और उन्हें उदारता की आजीवन बहनचारा — सहायता संस्था का हिस्सा बनने के लिए तैयार करते हैं। ”
प्रथम अध्यक्षता का पत्र स्थानीय मार्गदर्शकों को प्रोत्साहित करता है कि वे अपनी मंडलियों में युवतियों को शिक्षा और गतिविधियों के लिए व्यवस्थित करते समय प्रार्थनापूर्वक प्रेरणा प्राप्त करें। जब उचित हो, अलग-अलग आयु-वर्ग एक साथ मिल सकते हैं। चाहे वे कैसे भी एकत्र हों, युवतियों की पहचान अभी भी उनके आयु-वर्ग‑के नामों से की जाती है, और प्रत्येक आयु-वर्ग में अपनी नियुक्त की गई अध्यक्षा होती है। जब संभव हो, प्रत्येक अध्यक्षा की सहायता के लिए एक या दो सलाहकार और एक सचिव को नियुक्त किया जाता है।
“यह हमारी आशा है,“ प्रथम अध्यक्षता ने निष्कर्ष निकाला था, "कि ये आयु-समूह के नाम और उनके द्वारा सिखाए जाने वाले नियम युवतियों को यीशु मसीह की आजीवन शिष्या बनने में मदद करेंगे, जो सहायता संस्था के महान कार्य में भाग लेने के लिए तैयार हैं। "
सदस्यों को इन नामों का तुरंत उपयोग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वार्ड युवतियों के संगठन 1 जून, 2026 से कक्षा संरचना से आयु-समूह संरचना में बदल जाएंगे। यह स्थानीय मार्गदर्शकों को समय देता है ताकि वे आवश्यकता होने पर आयु-वर्ग अध्यक्षता में बदलाव कर सकें।
कृपया नीचे सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देखें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न
युवतियों के आयु-वर्ग के नामों में बदलाव कब होंगे?
सदस्यों को नए आयु-वर्ग के नामों का तुरंत उपयोग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। मार्गदर्शक और लिपिक संसाधन (LCR) 1 जून 2026 को अपडेट किए जाएंगे, ताकि उनमें युवतियों के नए आयु-वर्ग सम्मिलित किए जा सकें। उस समय, सभी युवतियों को 2026 में उनकी होने वाली आयु के आधार पर स्वतः ही एक आयु-वर्ग में शामिल कर दिया जाएगा। इसके बाद आयु-वर्ग की अध्यक्षताओं को LCR में निर्धारित किया जा सकता है। किसी वार्ड या शाखा में जहां युवतियां कम हों, वहां आयु-वर्ग निर्देश और गतिविधियों के लिए एक साथ मिल सकते हैं।
क्या वर्तमान कक्षा अध्यक्षताओं को सेवामुक्त करने और फिर से नियुक्त करने की आवश्यकता है?
यदि वर्तमान कक्षा अध्यक्षता के सभी सदस्य एक ही आयु-वर्ग में रहेंगे, तो उन्हें सेवामुक्त करने और फिर से नियुक्त करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, वार्ड कलर्क को 1 जून, 2026 को (LCR) एलसीआर में इन नियुक्तियों को फिर से निर्धारित करने की आवश्यकता होगी। यदि कोई कक्षा अध्यक्षता, आयु-वर्ग अध्यक्षता नहीं बनती है, तो उन्हें धर्माध्यक्षता के एक सदस्य द्वारा औपचारिक रूप से सेवामुक्त किया जाना चाहिए और नई अध्यक्षताओं को नियुक्त किया जाना चाहिए।
यदि नई अध्यक्षताओं की आवश्यकता है, तो धर्माध्यक्षता अब युवतियों को सेवा के लिए नियुक्त करना आरंभ कर सकती है। अध्यक्षताओं का समर्थन किया जा सकता है और अब उन्हें नियुक्ति के लिए अलग किया जा सकता है, लेकिन वार्ड लिपिक को 1 जून, 2026 को या उसके बाद ही LCR में नियुक्तियां निर्धारित करने की आवश्यकता होगी।
आयु-वर्ग और कक्षा के बीच क्या अंतर है?
वर्तमान में, धर्माध्यक्षता और वयस्क युवतियों की मार्गदर्शक युवतियों को एक या अधिक कक्षाओं में संगठित करने के लिए मिलकर कार्य करते हैं। तुरंत प्रभाव से, वर्ष के दौरान प्रत्येक युवती द्वारा प्राप्त की जाने वाली आयु के अनुसार तीन आयु-वर्ग संगठित किए जाएंगे: विश्वास की निर्माता (12–13 वर्ष की होने वाली), आशा की संदेशवाहिकाएं (14–15 वर्ष की होने वाली), और ज्योति की संग्रहकर्ता (16 वर्ष या उससे अधिक आयु की होने वाली) ।
क्या हम युवतियों को कक्षाओं में उसी तरह रख सकते हैं जैसे हम पिछले छह वर्षों से करते आए हैं?
नहीं। प्रत्येक आयु-वर्ग अलग है। हालांकि, धर्माध्यक्षता और वयस्क युवतियों की मार्गदर्शक प्रार्थनापूर्ण ढंग से यह निर्णय लेते हैं कि निर्देश और गतिविधियों के लिए युवतियों को कैसे संगठित किया जाए। जब आवश्यकता हो, आयु-वर्ग एक साथ मिल सकते हैं। प्रत्येक आयु-वर्ग की फिर भी एक अध्यक्षता होनी चाहिए। जब एक से अधिक आयु-वर्ग एक साथ मिलते हैं, तो अध्यक्षताएं रविवार की सभाओं और गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें आयोजित करने के लिए मिलकर कार्य करती हैं।
यदि हमारे वार्ड में युवतियों की संख्या कम हो तो क्या होगा?
प्रत्येक आयु-वर्ग जिसमें कोई युवती शामिल हो, उसकी एक अध्यक्षा होनी चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि किसी वार्ड में दो युवतियां हैं जो अलग-अलग आयु-वर्ग में हैं, तो वे प्रत्येक अपने आयु-वर्ग की अध्यक्षा के रूप में कार्य करेंगी। जहां संभव हो, प्रत्येक अध्यक्षा के साथ एक या दो सलाहकार और एक सचिव सेवा करते हैं।
यदि हमारे वार्ड में युवतियों की संख्या अधिक हो तो क्या होगा?
यदि धर्माध्यक्षता और वयस्क युवतियों की मार्गदर्शक यह निर्णय लेती हैं कि एक आयु-वर्ग में बहुत अधिक युवतियां हैं, तो वे उस आयु-वर्ग को विभाजित कर सकती हैं। प्रत्येक समूह की अपनी स्वयं की अध्यक्षता होगी।
वार्ड युवा परिषद में कौन सम्मिलित होता है?
प्रत्येक आयु-वर्ग की अध्यक्षा वार्ड युवा परिषद की सभाओं में सम्मिलित होती है।
वयस्क मार्गदर्शकों को आयु-वर्गों में कैसे नियुक्त किया जाता है?
युवतियों की अध्यक्षा की जिम्मेदारी ज्योति की संग्रहकर्ता (16 वर्ष या उससे अधिक आयु) के लिए है। उनकी प्रथम सलाहकार की जिम्मेदारी आशा की संदेशवाहिकाएं (14–15 वर्ष की आयु) के लिए है। उनकी द्वितीय सलाहकार की जिम्मेदारी आशा की निर्माता (12–13 वर्ष की आयु) के लिए है। जब आवश्यकता हो, परामर्शदाताओं को नियुक्त किया जा सकता है और किसी विशिष्ट आयु-वर्ग के लिए कार्यभार सौंपा जा सकता है।
प्रत्येक वर्ष आयु-वर्ग की प्रगति किस प्रकार होगी?
युवतियां उस वर्ष की जनवरी से विश्वास की निर्माता बनेंगी जिस वर्ष वे 12 वर्ष की होंगी, उस वर्ष की जनवरी से आशा की संदेशवाहिकाएं जिस वर्ष वे 14 वर्ष की होंगी, और उस वर्ष की जनवरी से ज्योति की संग्रहकर्ता जिस वर्ष वे 16 वर्ष की होंगी।