Additional Resource

नए पाठ्यक्रम की तैयारी के लिए दुनिया भर के युवाओं को आमंत्रण

नए संसाधन युवाओं को यीशु मसीह में परिवर्तन को गहरा करने और आजीवन शिष्यत्व को मजबूत करने में मदद करेंगे

rjwp15znjnzu394ku1ce3qks7xrh82dff0zrbt8u.png
rjwp15znjnzu394ku1ce3qks7xrh82dff0zrbt8u.png
नई "युवाओं की शक्ति के लिए" (एफएसवाई) मार्गदर्शिका में 12 अध्याय हैं – वर्ष के प्रत्येक महीने के लिए एक – प्रत्येक सिद्धांत, नियमों और वास्तविक जीवन के प्रयोग पर केंद्रित है।© 2026 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved.
DOWNLOAD

रविवार की सभाओं और युवा पाठ्यक्रम में संशोधनों को स्पष्ट करने वाली 30 मार्च की घोषणा के पश्चात, अंतिम-दिनों के संतों का यीशु मसीह का गिरजा युवाओं, अभिभावकों और मार्गदर्शकों को आमंत्रित कर रहा है कि 6 सितंबर 2026 से लागू होने वाले परिवर्तनों के लिए अभी से तैयारी आरंभ करें।

इन संशोधनों के केंद्र में नई "युवाओं की शक्ति के लिए: चुनाव करने के लिए मार्गदर्शिका" — यह नियमों पर आधारित और मसीह-केंद्रित संसाधन है, जो इस वर्ष सितंबर से युवतियों की कक्षाओं और हारूनी पौरोहित्य परिषदों के लिए पाठ्यक्रम बन जाएगा।

गिरजे के मार्गदर्शकों ने जोर दिया है कि ये परिवर्तन युवाओं को उनकी शिष्यता में मजबूत करने, घर-केंद्रित सुसमाचार सीखने और एकता का निर्माण करने के लिए किए गए हैं जैसा कि दुनिया भर में युवा लोग एक साथ समान नियमों का अध्ययन करते हैं।

मासिक, युवाओं के लिए नियम-आधारित पाठ्यक्रम

नई "युवाओं की शक्ति के लिए" (एफएसवाई) मार्गदर्शिका में 12 अध्याय हैं – वर्ष के प्रत्येक महीने के लिए एक – प्रत्येक सिद्धांत, नियमों और वास्तविक जीवन के प्रयोग पर केंद्रित है। 6 सितंबर से, प्रारंभ होने वाली कक्षाएं और परिषदें प्रति माह एक अध्याय का अध्ययन करेंगी और सीखेंगी कि उद्धारकर्ता यीशु मसीह को अपने जीवन का आधार बनाकर उचित निर्णय कैसे लें।

युवाओं को आमंत्रित किया जाता है कि वे 6 सितंबर से पहले पूरी मार्गदर्शिका को पढ़ें, इसकी शिक्षाओं से परिचित हों और शिष्यता और निर्णय लेने के लिए आजीवन संसाधन के रूप में इसका उपयोग करने का तरीका सीखें।

इस मार्गदर्शिका का अध्ययन करने वाले युवाओं के लिए अपेक्षित परिणाम यह हैं कि वे:

  1. यीशु मसीह के सुसमाचार की दृढ़ समझ के साथ उसके आजीवन शिष्य बनेंगे।
  2. पौरोहित्य की विधियों और अनुबंध की प्रतिज्ञाओं की गहरी समझ के साथ वृतिदान के लिए तैयार रहेंगे।
  3. प्रभु की सेवा करने की इच्छा के साथ प्रचारक सेवा के लिए तैयार रहेंगे।
  4. इस समझ के साथ वे अपने भविष्य के परिवार पर ध्यान केंद्रित करेंगे कि पुरुष और महिला के बीच विवाह परमेश्वर द्वारा नियुक्त किया गया है और परिवार पिता  परमेश्वर की योजना के केंद्र में है।
  5. यह जानेंगे कि यीशु मसीह उनकी शक्ति है।

यह मार्गदर्शिका अब सुसमाचार लाइब्रेरी के 'युवा' संग्रह में उपलब्ध है, और इसकी छपी हुई प्रतियां दुनिया भर की इकाइयों में पहुंच रही हैं।

एक साथ पढ़ें: 3 मई से आरंभ होने वाला प्रति सप्ताह एक अध्याय।

3 मई 2026 से आरंभ, 'युवाओं की शक्ति के लिए' (पूर्व में 'स्ट्राइव टू बी') सोशल मीडिया चैनल एक विश्वव्यापी पठन अनुभव का आयोजन करेंगे। युवाओं, उनके परिवारों और मार्गदर्शकों को प्रति सप्ताह एक अध्याय पढ़ने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जिससे वे आगामी पाठ्यक्रम के लिए एक साथ मिलकर तैयारी कर सकें।

साप्ताहिक संदेशों में शामिल होंगे:

  • पढ़ने के आमंत्रण
  • अन्य युवाओं के विचार और गवाहियां
  • उपयोग के ऐसे सुझाव जो युवाओं को उनकी सीखी हुई बातों पर कार्य करने में सहायता करते हैं

गिरजे के युवा सोशल मीडिया चैनलों से जुड़ें

t4tvlmbwip1diioy885zo8qq8mbrqqsrdr34tn93.jpeg
t4tvlmbwip1diioy885zo8qq8mbrqqsrdr34tn93.jpeg
गिरजे के युवाओं के लिए बना सोशल मीडिया चैनल का नाम — जो पहले 'स्ट्राइव टू बी' था — अब बदलकर युवाओं की शक्ति के लिए (@forstrengthofyouth) कर दिया गया है।© 2026 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved.
DOWNLOAD

गिरजे के युवाओं के लिए बना सोशल मीडिया चैनल का नाम — जो पहले 'स्ट्राइव टू बी' था — अब बदलकर युवाओं की शक्ति के लिए (@forstrengthofyouth) कर दिया गया है।

ये चैनल निम्न सामग्री प्रदान करते हैं:

  • प्रेरणादायक और मसीह-केंद्रित संदेश जो युवाओं को उनके विश्वास को प्रगाढ़ करने और अपने दैनिक जीवन में उद्धारकर्ता के प्रेम को महसूस करने में सहायता प्रदान करते हैं
  • सहयोग देने वाला ऑनलाइन समुदाय में भरोसे, जुड़ाव और शिष्यता को बल देने वाली सकारात्मक तथा उन्नति प्रदान करने वाली सामग्री
  • युवाओं और मार्गदर्शकों के विश्वव्यापी दृष्टिकोण, जो युवकों और युवतियों को विश्व भर में यीशु मसीह के अन्य शिष्यों के साथ जुड़ाव अनुभव करने में सहायता करते हैं

माता-पिता, मार्गदर्शकों और युवाओं को भी इनका अनुसरण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है:

  • दुनिया भर में युवतियां (@youngwomenworldwide Facebook और Instagram) पर
  • दुनिया भर में युवक (@youngmenworldwide_ Facebook और Instagram) पर

30 अगस्त 2026 को युवाओं की चर्चा

युवाओं और उनके परिवारों को नए पाठ्यक्रम के लिए तैयार करने हेतु, गिरजे ने रविवार, 30 अगस्त 2026, जो उस महीने का पांचवां रविवार है, को युवाओं के लिए विश्वव्यापी चर्चा दिवस के रूप में निर्धारित किया है।

इस रविवार को:

  • युवाओं,
  • उनके माता-पिता ,
  • युवाओं के मार्गदर्शकों, और
  • प्राथमिक बच्चों को जिनकी आयु 2027 में 12 हो जाएगी

अपने-अपने वार्डों और शाखाओं में एकत्रित होकर गिरजे द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्देशात्मक वीडियो देखने और स्थानीय चर्चा के साथ समापन करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

पांचवें रविवार की यह विशेष सभा नए पाठ्यक्रम का परिचय देगी, मार्गदर्शिका का सही उपयोग दिखाएगी, और 6 सितंबर से प्रारंभ होने वाली साप्ताहिक कक्षाओं में पूरी तरह से भाग लेने के लिए व्यवहारिक निर्देश प्रदान करेगी।

युवतियों की महा अध्यक्षा एमिली बेले फ्रीमैन ने कहा, "एफएसवाई (FSY) मार्गदर्शिका का उद्देश्य युवाओं को यीशु मसीह के आजीवन शिष्य बनने के लिए और आवश्यक कदम लेने में मदद करना है। "जब युवतियां और युवक मार्गदर्शिका में पाए गए नियमों का अध्ययन करना, उसको लागू करना और जीना सीखते हैं, तो वे स्वाभाविक रूप से मसीह के समान बन जाएंगे।"

"युवाओं की शक्ति के लिए" पत्रिका: साप्ताहिक पाठों के लिए अनिवार्य

iioik4zzbsuru1q75p5mkncbhhqbj6683ksjkiby.png
iioik4zzbsuru1q75p5mkncbhhqbj6683ksjkiby.png
© 2026 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved.
DOWNLOAD

सितंबर 2026 से, साप्ताहिक युवतियों की कक्षाओं और हारूनी पौरोहित्य परिषद की सभाओं में सहायता देने वाली पाठ्यक्रम सामग्री “युवाओं की शक्ति के लिए' पत्रिका के हर अंक के पीछे छापी जाएगी।”

यह सुनिश्चित करने के लिए कि परिवारों में ये सामग्रियां प्राप्त हों, युवाओं, माता-पिता और मार्गदर्शकों को बिना किसी शुल्क के, जितनी जल्दी हो सके, सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है: magazines.ChurchofJesusChrist.org

यह पत्रिका ऐसी गवाहियां, उदाहरण और कहानियां भी प्रदान करती है जो युवाओं को दैनिक जीवन में सुसमाचार के नियमों को लागू करने में सहायता करते हैं। हर अंक की डिजिटल प्रति पिछले महीने की दस तारीख को सुसमाचार लाइब्रेरी में उपलब्ध हो जाएगी।

सीखने, कार्य करने और बनने के लिए तैयारी

FSY-screen-shot.png
FSY-screen-shot.png
जो लोग 6 सितंबर से पहले FSY मार्गदर्शिका का अध्ययन करना चाहते हैं, वे सुसमाचार लाइब्रेरी ऐप में उपलब्ध अध्ययन योजना का उपयोग कर सकते हैं।© 2026 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved.
DOWNLOAD

जो 6 सितंबर से पहले इस मार्गदर्शिका का अध्ययन करना चाहते हैं, वे सुसमाचार लाइब्रेरी ऐप में उपलब्ध अध्ययन योजना का उपयोग कर सकते हैं। यह योजना सदस्यों को पूर्ण किए गए अध्यायों का विवरण रखने, ऐप में‑सूचनाएं निर्धारित करने और प्रत्येक अध्याय को सुनने की सुविधा देती है, जिससे उस सप्ताह का पठन स्वतः ही पूर्ण चिन्हित हो जाएगा।

“आजीवन शिष्यत्व का आरंभ दैनिक शिष्यत्व से होता है," युवाओं के जनरल अध्यक्ष टिमोथी एल. फार्नेस ने कहा। "जब हम सितंबर 2026 की तैयारी करते हैं, तो आइए आज से एफएसवाई (FSY) मार्गदर्शिका और इसके साथ के पवित्र शास्त्रों का प्रार्थनापूर्वक अध्ययन करना प्रारंभ करें। जब आप उसके साथ चलते हैं, आप यह अनुभव करेंगे कि यीशु मसीह ही आपकी शक्ति है। अपने हर निर्णय में उसके मार्गदर्शन को स्वीकार करें।”

सितंबर के निकट आने पर अधिक जानकारी और संसाधन साझा किए जाते रहेंगे।