Additional Resource

अप्रैल 2026 महा सम्मेलन के रविवार दोपहर के सत्र का सारांश

अंतिम-दिनों के संतों के यीशु मसीह के गिरजे के अध्यक्ष डालिन एच. ओक्स ने 5 अप्रैल 2026, ईस्टर रविवार के महा सम्मेलन के दोपहर के सत्र को अपने समापन संदेश के साथ संबोधित किया।

उन्होंने कहा, “प्रभु की आत्मा ने हम सभी को अपनी आराधना और अपने सीखने को एकाग्र करने, और प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाओं तथा हमारे अनंत विकास और आनंद के लिए उसके पिता की योजना पर अपनी गवाहियों को एकजुट करने के लिए प्रेरित किया है।”

20260405_154243_LNilsson_CMB05184.JPG
20260405_154243_LNilsson_CMB05184.JPG
5 अप्रैल 2026 को साल्ट लेक सिटी, यूटाह में महा सम्मेलन के रविवार दोपहर के सत्र के दौरान, प्रथम अध्यक्षता के अध्यक्ष डालिन एच. ओक्स अंतिम संबोधन प्रस्तुत करते हैं।2026 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved.
DOWNLOAD

“वह हम में से प्रत्येक को पूर्ण रूप से जानता और प्रेम करता है और हमें अपने साथ चलने, उसमें बने रहने, और परोपकार एवं प्रेम के साथ एक-एक करके दूसरों की सेवा करने के उसके उदाहरण का अनुसरण करने के लिए आमंत्रित करता है,” उन्होंने आगे कहा। “आइए हम अपने परिवारों और समुदायों में, और परमेश्वर के सभी बच्चों के साथ अपने हर व्यवहार में मसीह के पवित्र प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत करें।”

अध्यक्ष ओक्स ने अपना संदेश इस आमंत्रण और प्रतिज्ञा के साथ समाप्त किया: “जब हम इस महा सम्मेलन की शिक्षाओं को संजोते और उन पर कार्य करते हैं, तो प्रभु हमें व्यक्तिगत प्रकटीकरण और मार्गदर्शन के द्वारा सिखाता और प्रेरणा देता रहेगा। मैं हम में से प्रत्येक से यह प्रतिज्ञा करता हूं यदि हम प्रभु के सेवकों के निर्देशों का पालन करते हैं और परमेश्वर की तरफ देखते और जीते हैं।”प्रथम अध्यक्षता के द्वितीय सलाहकार, अध्यक्ष डी. टॉड क्रिस्टोफरसन ने सत्र का आरंभ यीशु मसीह के करुणामय स्वभाव की गवाही देकर और हमारे उसके समान बनने के मार्ग को बताकर किया।

उन्होंने कहा, “मसीह में विश्वास के साथ, हम प्रार्थना कर सकते हैं कि पवित्र आत्मा हममें एक बड़ा बदलाव लाए, ताकि हमारे हृदय में वही दिव्य प्रेरणाएं जागें और हम मसीह समान गुणों को अपने जीवन में उतार सकें।” “जब हम प्रभु के उदाहरण का पालन करने का प्रयास करते हैं तो हम पश्चाताप करते रह सकते हैं।  विश्वास और पश्चाताप हृदयों को बदलता है। हम ‘वे लोग बन सकते हैं, जिनकी परमेश्वर को आवश्यकता है।”

बारह प्रेरितों की परिषद के एल्डर डेल जी. रेनलैंड ने इस सत्र का संचालन किया, जिसमें प्रभु के तीन अन्य प्रेरितों के संदेश प्रस्तुत किए गए।

बारह प्रेरितों की परिषद के एल्डर क्वेंटिन एल. कुक ने कहा, “ईस्टर पर हमारा मुख्य ध्यान अनंत काल को बदलने वाली उन घटनाओं पर केंद्रित रहता है जो गतसमनी के बगीचे में, कलवरी के क्रूस पर, और उस बगीचे की कब्र में हुई थीं जहां यीशु मसीह जी उठा था।”

बारह प्रेरितों की परिषद के एल्डर गैरिट डब्ल्यू. गोंग ने सिखाया, “जब हमारे मन में कोई प्रश्न, समस्या, या आनंद होता है, तो यीशु मसीह कहता है, मैं ही उत्तर हूं—आपका मार्ग, आपकी सच्चाई, आपका जीवन।”

बारह प्रेरितों की परिषद के सदस्य एल्डर नील एल. एंडरसन का संबोधन विवाह के विषय पर केंद्रित था।

“अपने पवित्र विवाह के बंधन में परमेश्वर और एक-दूसरे से जुड़कर, हम स्वयं को आत्मिक विकास की एक ऐसी कसौटी पर पाते हैं जहां महत्वपूर्ण गुण—त्याग, परोपकार, धैर्य और शांतिदूत होना, हमारे व्यक्तित्व का एक बड़ा हिस्सा बन सकते हैं।”

प्राथमिक जनरल अध्यक्षा सुसान एच. पोर्टर का संदेश विश्व भर के बच्चों के लिए था, जिसमें उन्होंने उद्धारकर्ता यीशु मसीह के साथ हमारे विशेष जुड़ाव के विषय में बताया।

उन्होंने बताया, “यीशु मसीह आपको जानता है, वह आपको समझता है, और वह आपसे प्रेम करता है।” “यीशु ने आपकी सहायता करने के लिए सब कुछ किया है। उसके करीब रहो।  उस के बारे में जितना हो सके, उतना सीखो। जब आप उसके उदाहरण और शिक्षाओं का अनुसरण करते हैं, तो वह आपको उस शानदार व्यक्ति के रूप में विकसित होने में मदद करेगा जो आप होने के लिए बने हैं!”

20260405_144214_CPowell_6650.jpg
20260405_144214_CPowell_6650.jpg
प्राथमिक महा अध्यक्षा सुसान एच. पोर्टर द्वारा महा सम्मेलन के रविवार दोपहर सत्र के दौरान एक उत्साहजनक संबोधन दिया जाता है। 2026 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved.
DOWNLOAD

अन्य कई वक्ताओं द्वारा मसीह के स्वभाव के बारे में सिखाया गया।

“ईस्टर रविवार यीशु मसीह के मुक्तिदायक मिशन, विशेष रूप से उसके पुनरुत्थान का सर्वोच्च उत्सव है,” सत्तर के एल्डर ची होंग (सैम) वोंग ने बताया।  “ईस्टर का समय यीशु मसीह के शिष्यों को न केवल आनंद मनाने के लिए, बल्कि हमारे उद्धारकर्ता को स्मरण करने के लिए भी आमंत्रित करता है।”

सत्तर के एल्डर ऐरोन टी. हॉल के शब्दों में भी यही संदेश झलकता है।

उन्होंने गवाही दी, “आनंद के क्षणों में और जब हमारे संकट असहनीय लगने लगें, तो आओ हम विश्वासी बने रहें, उसकी आज्ञाओं का पालन करें, अपने अनुबंधों का सम्मान करें, और धैर्यता से प्रभु पर भरोसा रखें।”

सत्तर के एल्डर तानिएला बी. वाकोलो ने आगे कहा, “प्रभु धैर्यपूर्ण विश्वास का सम्मान करता है।” “और चमत्कारों के लिए कभी भी बहुत देर नहीं होती।”

20260405_142741_CPowell_6498.jpg
20260405_142741_CPowell_6498.jpg
सत्तर के एल्डर ऐरोन टी. हॉल महा सम्मेलन के रविवार दोपहर सत्र के दौरान सभा को संबोधित करते हैं।2026 by Intellectual Reserve, Inc. All rights reserved.
DOWNLOAD

मंदिर परिसर स्थित मंडप गायक मंडली ने मैक विल्बर्ग और रयान मर्फी के निर्देशन में इस सत्र का संगीत प्रस्तुत किया, जिसमें ब्रायन मैथियास और एंड्रयू अन्सवर्थ ने ऑर्गन बजाया। चुने गए गीत थे: “He Is Risen,” “Lord, I Would Follow Thee,” “Tell Me the Stories of Jesus” और “Redeemer of Israel।” गायक मंडली भी सभा के साथ “I Stand All Amazed” स्तुतिगीत गाने में सम्मिलित हुई।

एल्डर ह्यूगो ई. मार्टिनेज और सत्तर के एल्डर एंथोनी डी. पर्किन्स ने प्रार्थनाएं कीं।

व्यक्तिगत वार्ता सारांश (बोलने के क्रम में)

  • अध्यक्ष डी. टॉड क्रिस्टोफरसन: ‘मसीह का चरित्र’
  • एल्डर ची हांग (सैम) वोंग: 'याद रखें “याद रखें, याद रखें”’
  • एल्डर ऐरोन टी. हॉल: 'मैं अपने यीशु में आनंदित होता हूं’
  • अध्यक्ष सुसन एच. पोर्टर: ‘मैं यहां हूं, मुझे भेज’
  • एल्डर नील एल. एंडरसन: 'अनंत विवाह एक अनंत यात्रा है'
  • एल्डर क्वेंटिन एल. कुक: 'कुंजियां, अनुबंध और ईस्टर'
  • एल्डर तानिला बी. वाकोलो: ‘मिलकर—मसीह के पास आओ’
  • एल्डर गैरिट डब्ल्यू. गोंग: ‘मेरे साथ रहो; यह ईस्टर का समय है’
  • अध्यक्ष डालिन एच. ओक्स: ‘समापन टिप्पणियां’